मुंबई सीएसएमटी और मस्जिद स्टेशनों के बीच कार्नेक आरओबी (स्पैन II) के पुनर्निर्माण के लिए यातायात और पावर ब्लॉक

मध्य रेलवे - मुंबई मंडल द्वारा दिनांक 25/01/2024, 26/01/2025, 27/01/2025, 01/02/2025, 02/02/2025 और 03/02/2025 को मुंबई सीएसएमटी और मस्जिद स्टेशनों के बीच किमी 00/1-2 पर अप और डाउन थ्रू लाइनों, अप और डाउन लोकल लाइनों और अप और डाउन हार्बर लाइन को शामिल करने वाली सभी लाइनों पर कारनैक आरओबी (स्पैन II) के पुनर्निर्माण के लिए ओपन वेब गर्डर लॉन्च करने के लिए 02 (दो) विशेष ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लेने का निर्णय लिया गया है। गाड़ी सेवाओं पर पड़ने वाले प्रभाव निम्नानुसार हैं

  1. दिनांक 25/01/2025 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.12052 मडगांव जं.-मुंबई सीएसएमटी जनशताब्दी एक्सप्रेस की सेवा अपने नियत स्टेशन से पूर्व दादर स्टेशन पर समाप्त की जाएगी।

  2. दिनांक 25/01/2025 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.22120 मडगांव जंक्शन-मुंबई सीएसएमटी तेजस एक्सप्रेस की सेवा अपने नियत स्टेशन से पूर्व दादर स्टेशन पर समाप्त की जाएगी।

  3. दिनांक 25/01/2025 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.12134 मंगलुरु जंक्शन-मुंबई सीएसएमटी एक्सप्रेस की सेवा अपने नियत स्टेशन से पूर्व दादर स्टेशन पर समाप्त की जाएगी। 

  4. दिनांक 26/01/2025 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.12051 मुंबई सीएसएमटी - मडगांव जंक्शन जनशताब्दी एक्सप्रेस मुंबई सीएसएमटी से 20 - 30 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी।

  5. दिनांक 26/01/2025 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.22229 मुंबई सीएसएमटी - मडगांव जंक्शन वंदे भारत एक्सप्रेस मुंबई सीएसएमटी से 20 - 30 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी। 

  6. दिनांक 26/01/2025 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.22119 मुंबई सीएसएमटी - मडगांव जंक्शन तेजस एक्सप्रेस मुंबई सीएसएमटी से 20 - 30 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी। 

  7. दिनांक 25/01/2025 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.20112 मडगांव जंक्शन-मुंबई सीएसएमटी कोंकणकन्या एक्सप्रेस को 30 मिनट के लिए विनियमित किया जाएगा।

  8. दिनांक 26/01/2025 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.12052 मडगांव जंक्शन-मुंबई सीएसएमटी जनशताब्दी एक्सप्रेस की सेवा अपने नियत स्टेशन से पूर्व दादर स्टेशन पर समाप्त की जाएगी।

  9. दिनांक 26/01/2025 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.22120 मडगांव जंक्शन - मुंबई सीएसएमटी तेजस एक्सप्रेस की सेवा अपने नियत स्टेशन से पूर्व दादर स्टेशन पर समाप्त की जाएगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इसे नोट करें। असुविधा के लिए खेद है।

गिरीश करंदीकर
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी