गाड़ी सं.16336/16335 नागरकोइल जं. - गांधीधाम जं. - नागरकोइल जं. साप्ताहिक एक्सप्रेस की सेवा समाप्त और आंशिक रूप से रद्द करना

Short Termination & Partial Cancellation of Train no. 16336 / 16335 Nagercoil Jn. - Gandhidham Jn. - Nagercoil Jn. Weekly Express

पश्चिम रेलवे द्वारा अहमदाबाद मंडल में मालिया मियां जंक्शन स्टेशन पर दो ब्लॉक होने के कारण निम्नलिखित गाड़ियों की सेवा समाप्त और आंशिक रूप से रद्द करने का निर्णय लिया गया है। गाड़ी सेवाओं पर पड़ने वाले प्रभाव निम्नानुसार हैं:

सेवा समाप्त करना / सेवा प्रारंभ करना और ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द करना:

1. दिनांक 21/03/2023 (मंगलवार) को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.16336 नागकोइल जं.-गांधीधाम जं. साप्ताहिक एक्सप्रेस की सेवा अहमदाबाद स्टेशन पर समाप्त की जाएगी और अहमदाबाद तथा गांधीधाम जं. के बीच आंशिक रूप से रद्द की जाएगी।

2. दिनांक 24/03/2023 (शुक्रवार) को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.16335 गांधीधाम जं. - नागरकोइल जं. साप्ताहिक एक्सप्रेस की सेवा अहमदाबाद स्टेशन पर समाप्त की जाएगी तथा गांधीधाम जं. और अहमदाबाद स्टेशन के बीच आंशिक रूप से रद्द की जाएगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इसे नोट करें। असुविधा के लिए खेद है।

G R Karandikar
Dy. General Manager / PR