गाड़ी संख्या 01230 रत्नागिरी - मुंबई सीएसएमटी विशेष की सेवा रद्द करना
मध्य रेलवे द्वारा दिनांक 05/09/2021की गाड़ी संख्या 01230 रत्नागिरी - मुंबई सीएसएमटी विशेष की सेवा रद्द करने का निर्णय लिया गया है।
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इसे नोट करें। असुविधा के लिए खेद है।
गाड़ियों की सेवाएं पुनःशुरू करना
यात्रियों के लिए खुश खबर!!! यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए गाड़ी सं.01504/01503 रत्नागिरी-दिवा जं.-रत्नागिरी दैनिक आरक्षित यात्री विशेष, गाड़ी सं.01501/01502 रत्नागिरी-मडगांव जं.-रत्नागिरी दैनिक आरक्षित एक्सप्रेस विशेष, गाड़ी सं.01508/01507 मडगांव जं. - सावंतवाड़ी रोड - मडगांव जं. दैनिक आरक्षित एक्सप्रेस विशेष और गाड़ी सं.01505/01506 सावंतवाड़ी रोड-दिवा जं.-सावंतवाड़ी रोड दैनिक आरक्षित एक्सप्रेस विशेष पुन: शुरू करने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार है।
1) गाड़ी सं.01504/01503 रत्नागिरी - दिवा जं. - रत्नागिरी दैनिक आरक्षित यात्री विशेष (पूर्ण आरक्षित ):
गणपति विशेष अतिरिक्त गाड़ियों का संचालन
भगवान गणेश के भक्तों के लिए खुश खबर !!! गणपति त्योहार 2021 के दौरान मध्य रेलवे के समन्वय से यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए गणपति विशेष अतिरिक्त गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:
1) गाड़ी संख्या 01269/01270 लोकमान्य तिलक (ट)-कुडाल-लोकमान्य तिलक (ट) विशेष (पूर्ण आरक्षित )
गाड़ी संख्या 01269 लोकमान्य तिलक (ट) – कुडाल विशेष (पूर्ण आरक्षित) दिनांक 07,08,09और 10 सितंबर, 2021 को 04:35 बजे लोकमान्य तिलक (ट) से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 14.30 बजे कुडाल पहुंचेगी।
विशेष गाड़ियों के डिब्बों में अस्थायी रूप से वृद्धि
पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए निम्नलिखित गाड़ियों में अस्थायी आधार पर डिब्बों में वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:
गाड़ी सं.02198 / 02197 जबलपुर जं. - कोयम्बत्तूर जं. - जबलपुर जं. साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष: 21 डिब्बों की मौजूदा संरचना में 02 शयनयान डिब्बे जोड़े गए। यह गाड़ी निम्नानुसार दिनों में 23 डिब्बों की संशोधित संरचना के साथ चलाई जाएगी:
1) गाड़ी सं.02198 जबलपुर जं. - कोयम्बत्तूर जं. साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष 03.09.2021 (शुक्रवार) को जबलपुर जं. से प्रस्थान करेगी।
कोंकण रेलवे पर रोहा और वीर सेक्शन के बीच डबल लाइन का कार्य पूर्ण
कोंकण रेलवे के यात्रियों के लिए खुश खबर!!! कोंकण रेलवे पर रत्नागिरी क्षेत्र में रोहा (मध्य रेलवे) से वीर (कोंकण रेलवे) के बीच 46.8 किमी ट्रैक दोहरीकरण का कार्य 30/08/2021 को पूरा किया गया। दोहरीकरण का कार्य अक्तूबर, 2016 से शुरू किया गया था।
इस परियोजना के लाभ:
-
इस सेक्शन में मार्गावरोध कम होगा।
-
लाइन क्षमता बढ़ेगी।
-
गाड़ी परिचालन दक्षता और थ्रूपुट में सुधार।
मुख्य विशेषताएं :
-
इस परियोजना की कुल लागत ₹530 करोड़ रूपए है।
-
दोहरी लाइन की कुल लंबाई : 46.8 किमी
कोंकण रेलवे पर अपग्रेडेशन कार्य के कारण गाड़ियों का रद्दीकरण और पुनर्निर्धारण
कोंकण रेलवे पर रोहा-वीर सेक्शन के बीच ट्रैक दोहरीकरण के बुनियादी संरचना कार्य के कारण, निम्नानुसार गाड़ियां रद्द और पुनर्निर्धारित की गईं हैं।
गाड़ियों का रद्दीकरण:
1) दिनांक 30/08/2021 की गाड़ी सं.01085 लोकमान्य तिलक (ट) - मडगांव जं. विशेष पूर्ण रूप से रद्द की गई है।
2) दिनांक 30/08/2021 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.01113 मुंबई सीएसएमटी - मडगांव जं. त्योहार विशेष पूर्ण रूप से रद्द की गई है।
3) दिनांक 30/08/2021 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.01114 मडगांव जं. - मुंबई सीएसएमटी त्योहार विशेष पूर्ण रूप से रद्द की गई है।
अतिरिक्त गणपति विशेष गाड़ियों का संचालन
भगवान गणेश के भक्तों के लिए खुश खबर!!! गणपति त्योहार 2021 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए पश्चिम रेलवे के समन्वय से निम्नानुसार अतिरिक्त गणपति विशेष गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया गया है।
1) गाड़ी सं.09193 / 09194 बांद्रा (ट) - मडगांव जं. - बांद्रा (ट) वातानुकूलित विशेष, विशेष किराए पर (पूर्ण आरक्षित):
गाड़ी सं.09193 बांद्रा (ट) - मडगांव जं. वातानुकूलित विशेष, विशेष किराये पर(पूर्ण आरक्षित) मंगलवार, 07 सितंबर, 2021 को बांद्रा (ट) से 23:55 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 15:00 बजे मडगांव जंक्शन पहुंचेगी।
कोंकण रेलवे उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (केआरयूसीसी) की बैठक
कोंकण रेलवे उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (केआरयूसीसी) की बैठक 27/08/2021 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई। इस बैठक में श्री विनायक भाऊराव राऊत माननीय सांसद लोक सभा महाराष्ट्र, डॉ. विकास महात्मे माननीय सांसद राज्य सभा, श्री इरन्ना कडाडी माननीय सांसद राज्य सभा कर्नाटक, श्री सुरेश कोडिकुन्निल माननीय सांसद लोक सभा केरल, श्री दिनकर केशव शेट्टी माननीय सदस्य विधान सभा कर्नाटक, श्री टी आई मधुसूदन माननीय सदस्य विधान सभा केरल, श्री आशीष एस पेडणेकर सदस्य, महाराष्ट्र सीसीआई, श्री विजय केनवडेकर सदस्य, महाराष्ट्र सीसीआई, श्री गंगाराम एस.
अतिरिक्त गणपती विशेष गाड़ियां चलना
भगवान गणेश भक्तों के लिए खुश खबर !!! मध्य रेलवे के समन्वय से गणपति उत्सव - 2021 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए अतिरिक्त गणपति विशेष गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:
1) गाड़ी सं.01253 / 01254 लोकमान्य तिलक (ट) – रत्नागिरी - लोकमान्य तिलक (ट) विशेष (पूर्ण आरक्षित ) :
विशेष गाड़ियों में डिब्बों में स्थायी रूप से वृद्धि
यात्रियों के लिए खुश खबर !!! मध्य रेलवे द्वारा निम्नलिखित गाड़ियों में स्थायी आधार पर डिब्बों में वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है।
गाड़ी सं.01223/01224 लोकमान्य तिलक (ट) - एरणाकुलम जं. - लोकमान्य तिलक (ट) द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस विशेष: चार शयनयान डिब्बे स्थायी रूप से बढ़ाए गए और 14 एलएचबी डिब्बों की मौजूदा संरचना में से दो तृतीय श्रेणी वातानुकूलित डिब्बे कम किए गए हैं। यह गाड़ी निम्नानुसार दिनों में 16 एलएचबी डिब्बों की संशोधित संरचना के साथ चलाई जाएगी: