विशेष गाड़ियों की सेवा पुन: शुरू करना

यात्रियों के लिए खुश खबर !!! मध्य रेलवे और दक्षिण रेलवे के समन्वय से निम्नलिखित विशेष गाड़ियों की सेवाओं को पुन: शुरू करने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:

1. गाड़ी सं.02119 / 02120 मुंबई सीएसएमटी-करमाली - मुंबई सीएसएमटी तेजस सुपरफास्ट विशेष (पूर्ण आरक्षित):

गाड़ी सं.02119 मुंबई सीएसएमटी - करमाली तेजस सुपरफास्ट विशेष 10 जुलाई,2021 से प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को अगली सूचना मिलने तक 05:50 बजे मुंबई सीएसएमटी से प्रस्थान करेगी। यह गाड़ी उसी दिन 16:00बजे करमाली पहुंचेगी।

यातायात पुनः शुरू करना

दिनांक 26/06/2021 के जारी बुलेटिन नंबर 01 के क्रम में कोंकण रेलवे के रत्नागिरी क्षेत्र में उक्शी और भोके स्टेशन के बीच करबुडे सुरंग में कि.मी. 190/3 पर गाड़ी संख्या 02414 हजरत निजामुद्दीन-मडगांव जं. राजधानी सुपरफास्ट विशेष के लोको के अगले पहिये (व्हिल) पटरी से उतर गए थे, जिसका बहाली (रेस्टॉरेशन) कार्य सफलता पूर्वक पूरा किया गया। ट्रैक फिट प्रमाण-पत्र 26/06/2021 को 08.18 बजे जारी किया गया। गाड़ी संख्या 02414 ह. निजामुद्दीन - मडगांव जं. राजधानी सुपरफास्ट विशेष ने 26/06/2021 को 09.14 बजे सेक्शन क्लियर किया।दिनांक 26/06/2021 को 10.27 बजे यातायात पुनः शुरू किया गया है।

बुलेटिन - 01 - गाड़ी संख्या 02414 ह. निजामुद्दीन-मडगांव जं. राजधानी सुपरफास्ट विशेष के लोको के अगले पहिये (व्हिल) का पटरी से उतरना

दिनांक 26 जून 2021 को 04:15 बजे कोंकण रेलवे के रत्नागिरी क्षेत्र के उक्शी और भोके स्टेशन के बीच करबुडे सुरंग में कि.मी. 190/3 पर बोल्डर गिरने के कारण गाड़ी संख्या 02414 हजरत निजामुद्दीन-मडगांव जं. राजधानी सुपरफास्ट विशेष के लोको के अगले पहिये (व्हिल) पटरी से उतर गए। तत्काल रेल अनुरक्षण वाहन (आरएमवी) दुर्घटना स्थल पर पहुंच गया और दुर्घटना राहत चिकित्सा वैन (एआरएमवी) री-रेलिंग उपकरण के साथ रत्नागिरी स्टेशन से रेस्टॉरेशन कार्य हेतु दुर्घटना स्थल के लिए रवाना हो गई। साथ ही कोंकण रेलवे के अधिकारी भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गए। किसी को कोई चोट नहीं आई या हताहत की घटना नहीं घटी है।

गाड़ी सं.09424 / 09423 गांधीधाम जं. - तिरुनेलवेली जं. - गांधीधाम जं. साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष की सेवाएं पुनः शुरू करना

यात्रियों के लिए खुश खबर !!! पश्चिम रेलवे द्वारा गाड़ी सं.09424 / 09423 गांधीधाम जं. - तिरुनेलवेली जं. - गांधीधाम जं. साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष की सेवाएं पुनः शुरू करने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:

गाड़ी सं.09424 / 09423 गांधीधाम जं. - तिरुनेलवेली जं. - गांधीधाम जं. साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष (पूर्ण आरक्षित):

विशेष गाड़ियों के डिब्बों में अस्थायी आधार पर वृद्धि

पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए निम्नलिखित गाड़ियों में अस्थायी आधार पर डिब्बे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:

गाड़ी सं.02198 / 02197 जबलपुर जं. - कोयम्बत्तूर जं. - जबलपुर जं. साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष: मौजूदा 17 डिब्बों की संरचना में 03 शयनयान बढ़ाए गए हैं। यह गाड़ी 20 डिब्बों की संशोधित संरचना के साथ निम्नानुसार दिनों में चलाई जाएगी:

1) गाड़ी सं.02198 जबलपुर जं. – कोयम्बत्तूर जं. साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष 25/06/2021 (शुक्रवार) को जबलपुर जं. से प्रस्थान करेगी।

गाड़ियों की सेवाएं पुनःशुरू करना

यात्रियों के लिए खुश खबर!!! पश्चिम रेलवे द्वारा निम्नलिखित विशेष गाड़ियों की सेवाओं को पुन: शुरू करने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार है:

1) गाड़ी सं.02908 / 02907 हापा - मडगांव जं. - हापा साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष (पूर्ण आरक्षित) :

गाड़ी सं.02908 हापा - मडगांव जं. साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष (पूर्ण आरक्षित) 30 जून, 2021 से प्रत्येक बुधवार को अगली सूचना मिलने तक 21:40 बजे हापा से प्रस्थान करेगी और दूसरे दिन 22:20 बजे मडगांव पहुंचेगी।

कोंकण रेलवे पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2021 का आयोजन

Image removed.

योग ने पूरे विश्व को शारीरिक और आध्यात्मिक शक्ति का उपहार प्रदान किया है इसके उपलक्ष्य में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2021 की थीम 'योगा फॉर वेलनेस' (स्वास्थ्य के लिए योग) है।

गाड़ी सं.08048 वास्को-द-गामा- हावड़ा जं. विशेष का समय पुनर्निधारित करना

पूर्व तटीय रेलवे पर विजयनगरम जं. और कुरूक्षेत्र जं. के बीच दिनांक 21.06.2021 को 07:35 बजे से 11:35 बजे तक अपग्रेडेशन कार्य के कारण पूर्व तटीय रेलवे और दक्षिण पश्चिम रेलवे द्वारा दिनांक 20.06.2021 की गाड़ी सं.08048 वास्को-द-गामा - हावड़ा जं. विशेष का वास्को-द-गामा से निर्धारित प्रस्थान समय 06:30 था इसे वास्को-द-गामा से प्रस्थान समय 08:45 बजे पुनर्निधारित करने का निर्णय लिया गया है। अब यह गाड़ी वास्को-द-गामा से 02 घंटे 15 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी।

 

यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इसे नोट करें। असुविधा के लिए खेद है।

 

विशेष गाड़ियों के डिब्बों में अस्थायी रूप से वृद्धि

पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए निम्नलिखित गाड़ियों में अस्थायी आधार पर डिब्बे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:

राष्ट्रीय महामार्ग पर सड़क ऊपरी पुल का गर्डर लॉन्चिंग

करमाली और वेर्णा सेक्शन के बीच जुआरी पुल के निकट कोंकण रेलवे ट्रैक क्रॉस करने वाले राष्ट्रीय महामार्ग – सड़क ऊपरी पुल (एनएच – आरओबी) के दो ओपन स्टील वेब गर्डर्स (47 मीटर और 63 मीटर) का लॉन्चिंग कार्य दिनांक 07/07/2021 (बुधवार) को 13:00 से 17 बजे तक किया जाएगा। प्रभावित गाड़ी सेवाएं निम्नानुसार हैं:

गाड़ियों का विनियमन:-

  1. गाड़ी सं.01151 मुंबई सीएसएमटी - मडगांव विशेष की यात्रा दिनांक 07/07/2021 को 120 मिनट के लिए करमाली में विनियमित की जाएगी।