त्योहार विशेष गाड़ियों की सेवाओं में वृद्धि
यात्रियों के लिए खुश खबर !!! मध्य रेलवे के समन्वय से मडगांव जंक्शन और मुंबई सीएसएमटी के बीच त्योहार विशेष गाड़ियों की सेवा में वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैः
1) गाड़ी सं.01112 / 01111 मडगांव जं. - मुंबई सीएसएमटी - मडगांव जं. दैनिक त्योहार विशेष एक्सप्रेस (पूर्ण आरक्षित):
गैर-मानसून समय:
गाड़ी सं.01112 मडगांव जं. - मुंबई सीएसएमटी दैनिक त्योहार विशेष एक्सप्रेस 09 जून, 2021 को मडगांव जंक्शन से 18:00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 05:50 बजे मुंबई सीएसएमटी पहुंचेगी।
मानसून समय:
कोंकण रेलवे मानसून का सामना करने के लिए तैयार
कोंकण रेलवे, इस वर्ष कोविड-19 की दूसरी लहर से सामना करने के लिए तैयार होने के साथ अपने यात्रियों के कल्याण के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। संरक्षा संबंधी सभी दिशा-निर्देशों और कोविड-19 संबंधी प्रोटोकॉल के अनुपालन को सुनिश्चित करते हुए ट्रैक और यात्री सुविधाओं को बनाए रखने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं।
गाड़ी सं.02198 / 02197 जबलपुर जं.- कोयम्बत्तूर जं.- जबलपुर जं. साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष की आवधिकता बढ़ाना
यात्रियों के लिए खुश खबर!!! यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए पश्चिम मध्य रेलवे के समन्वय से गाड़ी सं.02198 / 02197 जबलपुर जं.- कोयम्बत्तूर जं. - जबलपुर जं. साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष की सेवाएं बढ़ाने करने का निर्णय लिया गया। विवरण निम्नानुसार हैं:
1) प्रत्येक शनिवार को चलने वाली गाड़ी सं.02198 जबलपुर जं.- कोयम्बत्तूर जं. साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष की सेवा 5 जून, 2021 तक बढ़ाई गई है।
2) प्रत्येक सोमवार को चलने वाली गाड़ी सं.02197 कोयम्बत्तूर जं.- जबलपुर जं. साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष की सेवा 7 जून, 2021 तक बढ़ाई गई है।
गाड़ी संख्या 01151 / 01152 दादर - मडगांव जं. - दादर जनशताब्दी विशेष के टर्मिनल में परिवर्तन एवं रेक का एलएचबी में परिवर्तन।
यात्रियों के लिए खुशखबर!!! मध्य रेलवे के साथ समन्वय से दिनांक 10/06/2021 से गाड़ी संख्या 01151/01152 दादर-मडगांव जं. - दादर जनशताब्दी विशेष गाड़ी के रेक को एलएचबी में परिवर्तित करने के साथ इस गाड़ी की यात्रा दादर के स्थान पर सीएसएमटी से प्रारंभ करने/सीएसएमटी पर समाप्त करने का निर्णय लिया गया है। विवरण इस प्रकार हैं ।
01151 दादर-मडगांव जं. जनशताब्दी विशेष
स्थानक
गाड़ी संख्या 01152 मडगांव जं. - दादर
जनशताब्दी विशेष
मौजूदा समय
गाड़ी संख्या 02617 एर्नाकुलम जं. - ह. निजामुद्दीन दैनिक विशेष के समय में संशोधन
मध्य रेलवे द्वारा दिनांक 30/05/2021 से पनवेल और कल्याण स्टेशन पर गाड़ी संख्या 02617 एर्नाकुलम जं. - ह. निजामुद्दीन दैनिक विशेष के समय में संशोधन करने का निर्णय लिया गया है। विवरण इस प्रकार हैं:
स्टेशन
वर्तमान समय
संशोधित समय
पनवेल
12:40 बजे
12:25 बजे
कल्याण
13:45 बजे
13:30 बजे
यास चक्रवात के कारण विशेष गाड़ियों को रद्द करना
चक्रवात यास के कारण, दक्षिण पूर्व रेलवे और दक्षिण पश्चिम रेलवे द्वारा निम्नलिखित विशेष गाड़ियां रद्द करने का निर्णय लिया गया है:
1) गाड़ी सं.08047 हावड़ा-वास्को-द-गामा विशेष की यात्रा दिनांक 24/05/2021 और 25/05/2021 को रद्द की गई है।
2) गाड़ी सं.08048 वास्को-द-गामा-हावड़ा विशेष की यात्रा दिनांक 25/05/2021 और 27/05/2021 को रद्द की गई है।
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इसे नोट करें। असुविधा के लिए खेद है।
विशेष गाड़ियां रद्द करना
कोविड-19 स्थिति को देखते हुए यात्रा करने वाले यात्रियों की कमी के कारण दक्षिण रेलवे द्वारा निम्नलिखित विशेष गाड़ियां अस्थायी रूप से रद्द करने का निर्णय लिया गया है:
1. गाड़ी सं.06336 नागरकोइल-गांधीधाम साप्ताहिक विशेष एक्सप्रेस की यात्रा दिनांक 25/05/2021 को रद्द की गई है।
2. गाड़ी सं.06335 गांधीधाम-नागरकोइल साप्ताहिक विशेष एक्सप्रेस की यात्रा दिनांक 28/05/2021 को रद्द की गई है।
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इसे नोट करें। असुविधा के लिए खेद है।
विशेष गाड़ियां रद्द करना
कोविड-19 स्थिति को देखते हुए यात्रा करने वाले यात्रियों की कमी के कारण दक्षिण रेलवे द्वारा निम्नलिखित विशेष गाड़ियों को अस्थायी रूप से रद्द करने का निर्णय लिया गया है:
1) गाड़ी सं.06163 लोकमान्य तिलक (ट) - कोचुवेली द्वि-साप्ताहिक विशेष 21/05/2021 से 31/05/2021 तक रद्द कर दी गई है|
2) गाड़ी सं.06164 कोचुवेली - लोकमान्य तिलक (ट) द्वि-साप्ताहिक विशेष दिनांक 20/05/2021 से 30/05/2021 तक रद्द कर दी गई है|
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इसे नोट करें। असुविधा के लिए खेद है।
तौक्ते चक्रवात के कारण विशेष गाड़ियों को रद्द करना
तौक्ते चक्रवात के कारण, दक्षिण पश्चिम रेलवे, दक्षिण रेलवे और पश्चिम रेलवे द्वारा निम्नलिखित विशेष गाड़ियों को रद्द/आंशिक रूप से रद्द करने का निर्णय लिया गया है:
रद्द की गई गाड़ियां:
1) गाड़ी सं.09577 तिरुनेलवेली - जामनगर विशेष एक्सप्रेस की सेवा दिनांक 17/05/2021 (सोमवार) को रद्द की गई है।
2) गाड़ी सं.07342 वास्को-द-गामा - कुलेम पैसेंजर की सेवा दिनांक 16/05/2021 (रविवार) को रद्द की गई है।
3) गाड़ी सं.07343 वास्को-द-गामा - कुलेम पैसेंजर की सेवा दिनांक 16/05/2021 (रविवार) को रद्द की गई है।
महाराष्ट्र राज्य में प्रवेश करने वाले यात्रियों के लिए कोविड नेगेटिव प्रमाणपत्र
13 अप्रैल, 21अप्रैल और 29 अप्रैल, 2021 के "ब्रेक द चेन" आदेशों के तहत लगाए गए सभी प्रतिबंधों के साथ जारी किए गए सभी निर्देश और स्पष्टीकरण सहित मुख्य सचिव, महाराष्ट्र सरकार के दिनांक 12.05.2021 को जारी आदेश सं. DMU/2020/CR.92/DisM-1 के अनुसारने 1 जून, 2021 को सुबह 7 बजे तक राज्य में अतिरिक्त निम्नलिखित प्रतिबंध लागू किए गए हैं।
1. यातायात के किसी भी माध्यम से महाराष्ट्र राज्य में प्रवेश करने वाले किसी भी व्यक्ति को अपने पास आरटी-पीसीआर नेगेटिव परीक्षण रिपोर्ट रखनी होगी, जिसे महाराष्ट्र में प्रवेश करने के समय से अधिकतम 48 घंटे पहले जारी किया होना आवश्यक है।