शीतकालीन और क्रिसमस के दौरान विशेष गाड़ियों का चलाना

यात्रियों के लिए अच्छी खबर !!
शीतकालीन और क्रिसमस के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए  मध्य रेलवे और पश्चिमी रेलवे के साथ समन्वय से  नागपुर -करमाली -मुंबई सीएसएमटी और अहमदाबाद-  मंगलुरु जंक्शन के  दौरान विशेष गाड़ियों को चलाने का निर्णय लिया गया है।

1.गाड़ी संख्या 01196 नागपुर- करमाली एक फेरे के लिए  चलाई जानेवाली विशेष गाड़ी
यह गाड़ी  शुक्रवार, को शाम 19.50 बजे नागपुर से प्रस्थान करेगी और यह गाड़ी अगले दिन रात 21:30 बजे करमाली पहुंचेगी। यह गाड़ी 22/12/2017 और 29/12/2017 को चलाई जाएगी।

शीतकालीन और क्रिसमस के दौरान विशेष गाड़ियां चलाना

यात्रियों के लिए अच्छी खबर !!

मध्य रेलवे और दक्षिणी रेलवे के साथ समन्वय में शीतकालीन और क्रिसमस के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए पुणे और मंगलूरु जंक्शन के बीच विशेष गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया गया है।

 गाड़ी संख्या 01301/01302 पुणे -मंगलूरु जंक्शन - पुणे (साप्ताहिक)
गाड़ी संख्या 01301 यह विशेष गाड़ी पुणे से मंगलवार,शाम को 18:50 बजे प्रस्थान करेगी और यह गाड़ी अगले दिन दोपहर 12.30 बजे मंगलूरु जंक्शन पहुंचेगी। यह गाड़ी 26/12/2017 और 02/01/2018 को चलाई जाएगी।

गाड़ी सं.02198/02197 जबलपुर-कोयंबटूर-जबलपुर के बीच चलनेवाली विशेष गाड़ी का विस्तार

यात्रियों के लिए खुश खबर !! यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे के समन्वय से जबलपुर-कोयंबटूर--जबलपुर के बीच चलने वाली विशेष गाड़ी सं. 02198/02197 का 02/04/2018 तक विस्तार करने का निर्णय लिया गया। विस्तृत विवरण निम्नानुसार हैः-

गाड़ी सं.02198/02197  जबलपुर - कोयंबटूर - जबलपुर (साप्ताहिक) सुपरफास्ट विशेष गाड़ी:

कोकण रेल पर रेल सुरक्षा बल द्वारा सराहनीय कार्य

कोकण रेल पर रेल सुरक्षा बल द्वारा बहुत ही सराहनीय कार्य किया गया है, आरपीएफ स्टाफ ने कीमती सामानों की सुरक्षा करते हुए खोए हुई चीजों को हासिल करके उन्हें सही यात्रियों को सौंपने में मदद की है, प्रभावित यात्रियों ने इसकी प्रशंसा की।

रेलवे परिसर और रेलगाड़ियों में यात्रियों की सामानों की चोरी रोकने के लिए अपराध का विश्लेषण किया गया था और सबसे अधिक प्रभावित ट्रेनों और स्टेशनों पर ध्यान केंद्रित किया गया। आरपीएफ ने रेलवे यात्रियों के बीच सुरक्षा जागरूकता के लिए नियमित रूप से पत्रक वितरित किए।

अस्थायी तौर पर गाड़ियों में कोच बढ़ाना

गाडी सं.19331/19332 इंदौर जं.-कोचुवेली -इंदौर जं.एक्सप्रेस में अस्थायी तौर पर एक 3 टीयर एसी कोच बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इसका विवरण निम्नानुसार हैं:

Image removed.

कृपया यात्री इन सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

कोंकण रेलवे मार्ग पर क्रिसमस और शीतकालीन समय के दौरान विशेष गाड़ियां चलाना

यात्रियों के लिए अच्छी खबर !!
 
कोंकण रेलवे मार्ग  पर क्रिसमस और शीतकालीन के दौरान विशेष गाड़ियां  चलाने का निर्णय लिया गया है।
विवरण इस प्रकार हैं:
1)  गाड़ी संख्या  01119 / 01120 अजनी - करमाली - अजनी (साप्ताहिक) विशेष गाड़ी  
गाड़ी संख्या 01119  अजनी - करमाली अजनी (साप्ताहिक) विशेष यह गाड़ी (सोमवार) शाम19:50 बजे अजनी से प्रस्थान करेगी और यह गाड़ी अगले दिन रात 20:30 बजे करमाली पहुंचेगी। यह गाड़ी 18/12/2017, 25/12/2017 और 01/01/2018  को चलाई जाएगी।

कोंकण रेलवे ने मनाया तीसरा "संविधान दिवस"

Image removed.

कोंकण रेलवे पर भारत के संविधान को स्वीकार करने के उपलक्ष्य में 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर श्री.अमिताभ बैनर्जी, निदेशक (वित्त) के साथ श्री. राजेंद्र कुमार निदेशक (रेलपथ एवं कार्य), कोकण रेलवे के अधिकारियों और कर्मचारियों ने कॉर्पोरेट कार्यालय बेलापुर में संविधान की उद्देशिका का पठन किया ।

 

कोंकण रेलवे पर मनाया गया कौमी एकता सप्ताह

सांप्रदायिक सद्भाव, राष्ट्रीय एकता, समग्र संस्कृति और राष्ट्रियता को बढ़ावा देने तथा मजबूत बनाने के लिए, कोंकण रेलवे पर 19 से 25 नवंबर, 2017 तक "कौमी एकता सप्ताह" (राष्ट्रीय एकता सप्ताह) मनाया गया।